समस्तीपुर : बिहार दिवस को लेकर जिले के विभिन्न विद्यालयों में उन्नत बिहार- विकसित बिहार की तर्ज पर विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. डीपीओ एसएसए मानवेंद्र कुमार राय ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत गणित ओलंपियाड, चित्रकला, क्विज सहित कई विषयों पर आधारित है. तीन ग्रुप में प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. पहले विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. विद्यालय स्तर पर प्रथम आने वाले छात्र-छात्रा, प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे. विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का नाम विहित प्रपत्र में प्रखंड कार्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे. प्रखंड स्तर पर विद्यालय स्तर से प्राप्त सूची वर्ग 1-5, 6-8, 9-12 ग्रुप के लिये तीनों ग्रुप के आलोक में प्रथम आने वाले बालिकाओं की प्रतियोगिता प्रत्येक विधा से 3-3, तीनों ग्रुप से कुल 9 (गणित, आलंपियार्ड, प्रश्नोत्तरी ( क्विज ) प्रतियोगिता, चित्र कला (पेंटिंग) 7 मार्च तक संबंधित विधा के विशेषज्ञों की देखरेख में आयोजित कर समेकित सूची जिला कार्यालय को विहित प्रपत्र में 8 मार्च की शाम 5 बजे तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. वहीं जिला स्तर पर प्रतियोगिता 8 मार्च को आयोजित की जायेगी. 22 एवं 24 मार्च को विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. 23 एवं 24 मार्च को साइकिल रैली के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. तीन कोटि के सर्वश्रेष्ठ वर्ग 1 से 5, 6 से 8 व 9 से 12 कोटी के तीन-तीन प्रतिभागी छात्र-छात्रा प्रखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे. वर्ग 1-5, 6-8, 9-12 ग्रुप के लिये तीन विधा जिसमें गणित, ओलंपियाड, प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता, चित्र कला (पेंटिंग) विद्यालय स्तर पर कराया जाना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
