Samastipur News:अनुकंपा आश्रितों ने विरोध में किया पुतला दहन

बिहार विधानसभा 2020 चुनावी ड्यूटी के दौरान शहीद विनोद कुमार राय के आश्रित पत्नी चिंता देवी, पुत्र मिथिलेश कुमार सहित दर्जनों अनुकंपा आश्रितों ने विश्वविद्यालय में मार्च निकाला.

Samastipur News: पूसा : डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में वरीय तकनीशियन के पद पर कार्यरत बिहार विधानसभा 2020 चुनावी ड्यूटी के दौरान शहीद विनोद कुमार राय के आश्रित पत्नी चिंता देवी, पुत्र मिथिलेश कुमार सहित दर्जनों अनुकंपा आश्रितों ने विश्वविद्यालय में मार्च निकाला. विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पोस्ट ऑफिस के समीप कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार व कुलपति के सचिव अनिल शर्मा का पुतला दहन किया. तत्पश्चात सभा का नेतृत्व अनुकंपा नियुक्ति मोर्चा के संयोजक मिथिलेश कुमार ने किया. संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में आंदोलन, अनिश्चितकालीन अनशन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन के बाद भी अनुकंपा आश्रित अभ्यर्थी मिथलेश कुमार सहित अन्य आश्रितों को नियुक्ति क्यों नहीं कुलपति को जवाब देना होगा. अंत में अनुकंपा नियुक्ति मोर्चा के संयोजक एवं अभ्यर्थी मिथिलेश कुमार ने कहा कि 14 अगस्त को केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया जायेगा. मौके पर चिंता देवी, आशा देवी, सुमित्रा देवी, रविन देवी, सूरज कुमार, रमेश कुमार, रवि रंजन, चन्दन कुमार, अमित कुमार, फनिश कुमार, आदित्य कुमार, प्रिंस कुमार, अमरेश कुमार, दीपंकज कुमार, प्रशांत कुमार, प्रिंस कुमार, मोनू कुमार, गोलू कुमार, मनोज कुमार, कुंदन कुमार, राजा कुमार, संतोष कुमार, सुकेश कुमार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >