Communist Party of India: भाकपा की बैठक में समाहरणालय घेराव का निर्णय

Communist Party of India:

Communist Party of India: रोसड़ा : भाकपा गोविंदपुर एवं मब्बी शाखा की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता राकेश कुमार सिंह ने की. अशोक साह के नेतृत्व में मिथिलेश राय, बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी के निधन पर शोक प्रकट किया गया. शाखा मंत्री अविनाश कुमार पिंटू ने कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए पंचायत में मनरेगा आदि कार्यों में व्याप्त गड़बड़ी पर विशेष चर्चा की. आगामी 23 सितंबर को जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन में शाखा से पांच सौ के जत्थे में भाग लेने का निर्णय लिया गया. सर्वे कार्य के प्रचार-प्रसार के लिए ग्रामस्तर पर शिविर लगाकर आवेदन लेने की मांग की. सइद अंसारी, राम कुमार चौधरी ने केंद्र सरकार के वादा खिलाफी की चर्चा करते हुए इसके खिलाफ लोगों को गोलबंद होने की अपील की. मौके पर लाल बहादुर पासवान, रामबालक महतो, रुमल यादव, विलक्षण पासवान, रामचंद्र यादव, रामविलास साह, गौरव शर्मा, सुरेश साहू, मो. निशार, शमशाद आलम, हरिओम साह, रामबाबू राऊत, शैलेंद्र कुमार, घनश्याम राऊत, ललिता देवी, उर्मिला देवी, तारा देवी, सुलेखा देवी, धर्मेंद्र महतो, रामप्रकाश महतो, हीरा राम, मब्बी में शाखा मंत्री दिनेश साह, सईद अंसारी, रामचन्द्र यादव, विनोद दास, भूपन पासवान, संजय ठाकुर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >