Samastipur : भरपुरा के युवक ने ससुराल में फंदा से लटक कर की आत्महत्या

थाना क्षेत्र भरपुरा गांव के एक युवक ने छतौना स्थित ससुराल में फंदा से लटक कर आत्महत्या कर ली.

विभूतिपुर . थाना क्षेत्र भरपुरा गांव के एक युवक ने छतौना स्थित ससुराल में फंदा से लटक कर आत्महत्या कर ली. मृत युवक भरपुरा पटपारा पंचायत के वार्ड सात निवासी स्व. रामबालक राय का 23 वर्षीय पुत्र आदित्य राज उर्फ मोनू बताया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे. जबकि पत्नी दो माह के बेटे को गोद में लिए चीत्कार मार कर रो रही थी. वह बार-बार बेसुध हो जाती थी. बताया जाता है कि आदित्य राज उर्फ मोनू का दो वर्ष पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर छतौना वार्ड 6 निवासी महेश कुमार राय की पुत्री आकांक्षा कुमारी के साथ प्रेम विवाह हुआ था. इसमें एक दो माह के पुत्र आयांश राज है. आदित्य राज मोटरसाइकिल एजेंसी में काम करता था. शादी के बाद पत्नी मायके में रहना पसंद करती थी. इस कारण दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ गई थी. मंगलवार को मोनू अपने ससुराल गया था. उसकी पत्नी आकांक्षा के अनुसार आदित्य राज के पहुंचने के बाद वे सभी लोग लक्खी चौक मेला देखने चली गई. आदित्य राज घर पर ही रह गया. मेला देखकर वे लोग घर वापस नहीं लौटे. सभी लोग केवस में एक रिश्तेदार के यहां रह गये. बुधवार की सुबह उसके एक छोटे भाई और एक छोटी बहन घर पहुंची तो घर के अंदर दुपट्टा के फंदे से लटका हुआ जीजा का शव देखा. इसकी जानकारी पर वह सभी घर पहुंचे. इसके बाद इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंचे गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जिसका शव बुधवार की देर संध्या घर पहुंचा. आदित्य के माता-पिता का निधन पहले हो चुका है. यह तीन भाई में मंझला था. वहीं स्थानीय लोगों में चर्चा है कि साजिश के तहत युवक की हत्या कर दी गई है. स्थानीय लोगों का कहना था कि जिस जगह आत्महत्या की बातें बतायी जा रही थी उस जगह आत्महत्या नहीं हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >