चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, '24 अवतार धाम' का लोकार्पण

Chakoti Math: समस्तीपुर के खानपुर स्थित चकोटी मठ में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह विष्णु महायज्ञ में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए. उन्होंने 24 अवतार धाम का लोकार्पण कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की.

Chakoti Math: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित चकोटी मठ पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह विष्णु महायज्ञ एवं संत महाकुंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान श्री महाविष्णु के 24 अवतारों तथा अन्य विग्रहों की वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

मुख्यमंत्री ने किया 24 अवतार धाम का लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चकोटी मठ परिसर में स्थापित श्री महाविष्णु जी के “24 अवतार धाम” का शिलापट्ट अनावरण कर विधिवत लोकार्पण किया.

उन्होंने कहा कि यह धाम आने वाले समय में देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा.

यह भी पढ़ें: 11 गेंदों में अर्धशतक का महाविस्फोट, समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

धार्मिक आयोजनों से मजबूत होती है सामाजिक समरसता

संत-महात्माओं, धार्मिक गुरुओं और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति तथा सनातन परंपराओं के संरक्षण और संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सामाजिक समरसता, संस्कार तथा राष्ट्र निर्माण को मजबूती मिलती है.

मिथिला परंपरा के अनुसार हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत

चकोटी मठ पहुंचने पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राम सेवक दास शास्त्री महाराज ने मुख्यमंत्री का फूलों की विशाल माला और पारंपरिक पाग पहनाकर स्वागत किया.

वहीं समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मठ के सेवादारों ने मुख्यमंत्री को मखाना माला, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर मिथिला की परंपरा के अनुरूप अभिनंदन किया.

यह भी पढ़ें: शिक्षा विभाग ने बढ़ाया ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी का विस्तार, 30 जून तक मॉर्निंग स्कूल

कई मंत्री, सांसद और अधिकारी रहे मौजूद

इस भव्य धार्मिक आयोजन में राज्य सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए.

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, सांसद शांभवी चौधरी, पूर्व मंत्री सह विधायक महेश्वर हजारी, विधायक राजेश कुमार सिंह, विधायक अश्वमेघ देवी और विधायक मंजरीक मृणाल मौजूद रहे.

इसके अलावा दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय, दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में बिजली विभाग की लापरवाही से दो दर्जन बच्चों की जान पर बना खतरा

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, विष्णु महायज्ञ और संत महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. पूरे आयोजन स्थल पर धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा. श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और संतों के प्रवचन का लाभ उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GIRIJA NANDAN SHARMA

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >