14 लोगों को बचानेवाले पटोरी के नेत्रहीन भुल्ला सहनी को सीएम ने दिया वीरता पुरस्कर

प्रखंड के चकसाहो स्थित दुमदुमा गांव के भुल्ला सहनी को सीएम नीतीश कुमार ने पटना में वीरता पुरस्कार देकर सम्मानित किया है.

शाहपुर पटोरी : प्रखंड के चकसाहो स्थित दुमदुमा गांव के भुल्ला सहनी को सीएम नीतीश कुमार ने पटना में वीरता पुरस्कार देकर सम्मानित किया है. वार्ड 9 निवासी कैलू सहनी के मंझले पुत्र भुल्ला सहनी नेत्रहीन होने के बावजूद अब तक 27 से अधिक डूबते लोगों को पानी से निकाला है, जिसमें 14 लोगों की जान बचाकर मिसाल स्थापित की है. 35 वर्षीय भुल्ला के आंखों की रोशनी नगण्य है. बावजूद इसके भुल्ला ने बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों को डूबने से बचाते हैं. भुल्ला सहनी को पटना में पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत सीएम ने वीरता पुरस्कार दिया और नागरिक प्रशस्ति पत्र तथा दस हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया. यह पुरस्कार निर्भीकता पूर्वक नदी में छलांग लगाकर लोगों की जान बचाने के लिए दिया गया है. भुल्ला सहनी इस काम को लगभग 10 वर्ष की आयु से कर रहा है. अब तक उसने 27 लोगों को बाहर निकाला है, जो किसी भी दिव्यांग के लिए न सिर्फ आश्चर्यजनक है बल्कि नामुमकिन भी. वह नहीं देख सकता किन्तु पानी में दूर-दूर तक उसे दिखाई देता है. भुल्ला सहनी का मुख्य पेशा ठेले पर झाल- मूढ़ी बेचना है. किंतु कहीं पर भी कोई लोग डूब रहा हो तो भुल्ला नहीं रुकता. उसे अनुमंडल प्रशासन के द्वारा भी गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >