Samastipur News:आरबी कालेज में स्वच्छता जागरूकता आयोजित

डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा मुहिम के तहत ''स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

Samastipur News:दलसिंहसराय : स्थानीय रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार चौधरी के संरक्षण, वरीय प्राध्यापक डॉ. विमल कुमार के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा मुहिम के तहत ””स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय प्रांगण की सफाई करते हुए एवं जागरूकता से संबंधित नारा लगाते हुए छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. डॉ. विमल ने कहा कि स्वच्छता जीवन का सार है. स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का बास होता है. डॉ. सुनील ने कहा कि हम अपने घर, परिवार व समाज को स्वच्छ करके ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को साकार कर सकते हैं. मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय, डॉ. अपूर्व सारस्वत, डॉ. मुकेश कुमार झा, डॉ. कुतुबुद्दीन अंसारी, शिवानी प्रकाश, कामिनी सिन्हा, सपना कुमारी, मलय कुमार, रवीन्द्र कुमार, स्वयं सेवक शबनम प्रिया, निशा कुमारी, प्रगति कुमारी, हीरा कुमारी, माला कुमारी, चंदा कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >