Samastipur: जमुई दुर्घटना में मृत पंकज के घर जट्टाडीह में मचा कोहराम

प्रखंड के बैकुंठपुर ब्रहण्डा पंचायत के जट्टाडीह चौक निवासी इंजीनियरिंग के छात्र पंकज कुमार साह की जमुई में गुरुवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.

उजियारपुर. प्रखंड के बैकुंठपुर ब्रहण्डा पंचायत के जट्टाडीह चौक निवासी इंजीनियरिंग के छात्र पंकज कुमार साह की जमुई में गुरुवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. लोगों की भीड़ मृतक के घर पर जुट गई. मृत रविशंकर साह के पुत्र पंकज कुमार साह बताया गया है. होनहार पुत्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया. घर के तीन भाई-बहन में बड़े पुत्र का सड़क दुर्घटना में मौत होना परिवार के लिए दुखद बन गया. पिता को अरमान था कि पुत्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर घर का नाम रौशन करेगा. लेकिन नियति को यह मंजूर नहीं था. बता दें कि मृतक के दादा की जट्टाडीह चौक पर दुकान है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व छात्र पंकज इंजीनियरिंग की परीक्षा देने जमुई गया था. गुरुवार की अहले सुबह घर आने के लिए ऑटो से रेलवे स्टेशन जा रहा था. इसी बीच ऑटो व ट्रक की टक्कर हो गयी. इसमें ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य जख्मी हो गये. मुखिया पति अरुण कुमार, वार्ड सदस्य मो. अहमद, भाजपा मंडल अध्यक्ष अविनाश झा ने संवेदना व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >