22 से 25 जून के बीच समस्तीपुर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 22 से 26 जून 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 22 से 26 जून 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. सक्रिय मानसून एवं कम दबाव के प्रभाव से पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है. 22 से 25 जून के बीच मधुबनी, गोपालगंज, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चम्पारण जिलाें में भारी वर्षा हाे सकती है. सिवान एवं सारण जिलाें में मध्यम वर्षा हो सकती है. 22 से 25 जून के बीच समस्तीपुर, बेगूसराय तथा वैशाली जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होने की प्रबल संभावना है. इस अवधि के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. दिन का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है. आज का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >