9-10 दिसंबर को बूंदाबांदी व वर्षा के आसार

केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 07 से 11 दिसम्बर 2024 तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि माैसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 07 से 11 दिसम्बर 2024 तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में अगले 2 से 3 दिनों तक माैसम के शुष्क रहने की संभावना है. पूरवा हवा चलने के कारण वायुमंडल में अत्यधिक नमी तथा अनुकूलीय माैसमीय सिस्टम के प्रभाव से 9-10 दिसंबर के आसपास आसमान में हल्के से मध्यम बादल छा सकते हैं. इसके प्रभाव से हल्की बूंदाबूंदी या वर्षा हो सकती है. अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है. औसतन 3 से 7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अगले 2 दिनों तक पछिया हवा तथा उसके बाद पुरवा हवा चलने का अनुमान है. आज का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 08.3 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >