अगले 24 से 48 घंटे के भीतर उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों हल्की बारिश की संभावना

उत्तर बिहार के जिलाें में 17 से 18 जुलाई को आसमान में मध्यम से घने बादल छाये रह सकते हैं. इसके बाद आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं.

समस्तीपुर . डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 17 से 21 जुलाई 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलाें में 17 से 18 जुलाई को आसमान में मध्यम से घने बादल छाये रह सकते हैं. इसके बाद आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. अगले 24-48 घंटें के भीतर उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा रहा हो सकती है. पश्चिमी चम्पारण जिला के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. उसके बाद मैदानी भागों में ज्यादातर स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि 20 जुलाई के बाद तराई के जिलाें में विशेष रूप से पश्चिम चम्पारण एवं पूर्वी चंपारण के जिलों में अच्छी वर्षा होने की संभावना बन सकती है. अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत व दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 14 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है. आज का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >