समारोह में वितरित किया गया प्रमाणपत्र

प्रखंड के पटपरा गांव में कुशल युवा कार्यक्रम के तहत संचालित कौशल विकास केंद्र में प्रमाण पत्र वितरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विभूतिपुर : प्रखंड के पटपरा गांव में कुशल युवा कार्यक्रम के तहत संचालित कौशल विकास केंद्र में प्रमाण पत्र वितरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता संचालक विनय कुमार ने की. उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार ने किया. आगत अतिथि एवं छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देखकर सम्मानित किया गया. संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि प्रभु नारायण झा ने कहा कि इस कौशल विकास केंद्र से जुड़कर लोगों का सिर्फ शैक्षणिक विकास नहीं बौद्धिक, शारीरिक, सामाजिक एवं आत्मीय सम्मान की जानकारी प्राप्त होती है. इससे जुड़े छात्रों का कौशल विकास होता है. कार्यक्रम को मनोरंजन प्रसाद मिश्र, धर्मेंद्र कुमार, चंदन कुमार, विनय कुमार ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >