Samastipur: विस चुनाव को लेकर प्रखंड में कोषांगों का हुआ गठन

प्रखंड में विधानसभा चुनाव को सुचारू रूप से संचालन के लिए 9 कोषांगों का गठन किया गया है.

मोहिउद्दीननगर . जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड में विधानसभा चुनाव को सुचारू रूप से संचालन के लिए 9 कोषांगों का गठन किया गया है. इसमें पदाधिकारी व कर्मियों को प्रतिनियुक्त कर दायित्व सौंपा गया है. यह जानकारी प्रखंड सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ नवकंज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए कार्मिक कोषांग का प्रभारी संदीप कुमार को, वाहन कोषांग का प्रभारी प्रशांत भूषण को, सामग्री कोषांग का प्रभारी अभिषेक कुमार को, ईवीएम प्रशिक्षण कोषांग का प्रभारी सृष्टि सागर आचार संहिता व प्रेक्षक कोषांग ब्रजेश कुमार द्विवेदी को, जलपान, भोजन निर्माण व वितरण कोषांग का प्रभारी विनोद कुमार को, सीपीएमई व आवासन कोषांग का प्रभारी राज कुमार मिश्र व नियंत्रण कक्ष का प्रभारी शालनी जायसवाल सामग्री कोषांग का प्रभारी बनाया गया है. इन कोषांगों के माध्यम से मतदान केन्द्रों पर निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन का कार्य किया जा रहा है. वहीं मतदान केंद्रों तक मतदान कर्मियों को पहुंचाने व लाने के लिए वाहन मालिक को निर्धारित समय सीमा में वाहन जमा करने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है. आचार संहिता कोषांग द्वारा क्षेत्र में आचार संहिता उल्लंघन मामले पर कड़ी नजर रखने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन को दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >