Samastipur News:आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं नवरात्र

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद की अध्यक्षता में रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.

Samastipur News: समस्तीपुर : मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद की अध्यक्षता में रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें नवरात्र का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से क्षेत्र में संपन्न कराने को लेकर लोगों के साथ विचार-विमर्श किया. बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने दुर्गापूजा कमेटी के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों से क्षेत्र में नवरात्र का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की. प्रखंड अधिकारी नीलमणि कुमार ने पूजा समिति सदस्यों को हिदायत देते हुए लाउडस्पीकर धीमी आवाज में बजाने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि डीजे पर प्रतिबंध है. पूजा पंडाल के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. पूजा पंडाल में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग- अलग प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे. पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा और अग्निशमन यंत्र भी लगाना अनिवार्य है. थानाध्यक्ष ने कहा कि नवरात्र में पूजा पंडाल व चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे. ताकि, श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो. पूजा समिति सदस्यों को तय रुट से ही मूर्ति विसर्जन जुलूस निकालने की बात कही. साथ ही कहा कि इंटरनेट मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी है. फेसबुक, इंस्टाग्राम या वाट्सऐप जैसे इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो, अफवाह या गलत सूचना प्रसारित करने वालों पर भी कार्रवाई की होगी. बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों ने पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >