Samastipur News:भाकपा माले की बैठक में उठा पिटाई से अंचल सचिव की मौत का मामला

प्रखंड के कौवा चौक पर माले कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई. अध्यक्षता चन्देश्वर राय ने की.

Samastipur News:मोरवा : प्रखंड के कौवा चौक पर माले कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई. अध्यक्षता चन्देश्वर राय ने की. इसमें अंचल सचिव अजय राय की मौत पर आक्रोश प्रकट करते हुए पुलिस प्रशासन से अविलंब कार्रवाई करने की मांग की गई. वक्ताओं ने कहा कि उनके परिवार को न्याय मिलने तक आवाज बुलंद की जाती रहेगी. बताया गया कि अंचल सचिव की मौत अत्यधिक पिटाई के कारण हुई थी. लेकिन पुलिस के द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जो की काफी निंदनीय है. मौके पर सरोज चौधरी, जगदेव राम, मेहंदी हसन, बिंदेश्वर पासवान, भुनेश्वर दास, मुकेश राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >