Jantar Mantar Protest: हसनपुर में अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिलाध्यक्ष अजीत झा ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के प्रति संगठन के संकल्प को मजबूती से दोहराया. प्रदेश अध्यक्ष मुरारी झा और प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंडित प्रकाश मिश्रा की विशेष मौजूदगी में जिला व प्रखंड स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपे गए. अतिथियों का स्वागत मिथिला के पारंपरिक पाग, अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर किया गया.
नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां
संगठन के विस्तार के तहत कई वरिष्ठ व युवा सदस्यों को प्रमुख दायित्व सौंपे गए:
- जिलाध्यक्ष: अजीत झा
- जिला उपाध्यक्ष: बम शंभू दत्त झा
- जिला महासचिव: अविनाश कुमार झा
- जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष: चक्रवर्ती झा
- जिला युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष: आदर्श झा
21 अगस्त को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में जुटने का आह्वान
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मुरारी झा ने संगठन की एकता और अनुशासन पर जोर दिया. उन्होंने आगामी 21 अगस्त को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर यूजीसी एवं आरक्षण संबंधी विरोध-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की.
युवा शक्ति समाजहित में निभाए सक्रिय भूमिका
प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंडित प्रकाश मिश्रा ने कहा कि युवा संगठन की असली ताकत हैं. उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच और अनुशासन के साथ सामाजिक सेवा व जागरूकता अभियानों को गति देने के लिए प्रेरित किया.
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष प्रभाकर चौधरी, जिला संयोजक समीर कश्यप, जिला प्रवक्ता जयनाथ झा, ज्योति कमल, राजू कुमार झा, रामकुमार झा, दीपक शास्त्री और कृष्ण झा समेत कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: डिप्टी कलेक्टर की दरिंदगी: 50 लाख दहेज के बाद भी 20 लाख के लिए शिक्षिका पत्नी को पीटा, कराया गर्भपात
