BPSC Teacher Death: संदिग्ध परिस्थिति में बीपीएससी शिक्षिका की मौत, घर से दूर समस्तीपुर में रहकर करती थी जॉब

BPSC Teacher Death: बिहार के समस्तीपुर में एक बीपीएससी शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. शिक्षिका अपने घर से दूर रहकर प्राइमरी स्कूल में पढ़ाती थी. अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और फिर उसने दम तोड़ दिया. पढ़ें पूरी खबर…

BPSC Teacher Death: समस्तीपुर में बीपीएससी शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. वह जिले के मोहिउद्दीन नगर के सर्दभैरों गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका के रूप में नौकरी कर रही थी. रविवार की रात अचानक उनकी मौत हो गई. मृतका की पहचान रोहतास जिले के सासाराम के मोहद्दीगंज गांव के रहने वाले जमुना सिंह की बेटी डिंपल कुमारी के रूप में की गई है. साल 2023 से डिंपल इस स्कूल में कार्यरत थीं.

मकान मालिक ने फोन कर दी जानकारी

मृतका के छोटे भाई राजेश कुमार ने बताया कि सरकारी नौकरी होने के बाद वह मोहिउद्दीन नगर के सुधीर कुमार झा के घर में किराए के मकान में रहती थी. वहीं से उसका स्कूल आना-जाना था. शुरुआत में बीपीएससी शिक्षिका की छोटी बहन भी उसके साथ किराए के मकान में रहती थी, लेकिन जब होली पर दोनों घर लौटी तो छोटी बहन घर पर ही रुक गई और डिंपल वापस समस्तीपुर आ गई. रविवार की रात मकान मालिक ने फोन कर घर पर बताया कि डिंपल की तबीयत खराब है. इसके बाद राजेश अपने चचेरे भाई के साथ समस्तीपुर पहुंचे तो देखा, उनकी तबीयत बहुत खराब थी. वह बेहोशी की स्थिति में थी. परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल के लिए निकले. इस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

DEO ने क्या कहा?

जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि प्राइमरी स्कूल की बीपीएससी शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जानकारी मिली है. उनके परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. विभागीय उच्च अधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी गई है.

ALSO READ: नीरा उत्पादकों के लिए खुशखबरी! अब पेड़ मालिक के साथ पासी को भी मिलेगा पैसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >