मेडल व ट्राफी से सम्मानित किये गये छात्र व छात्राएं

दलसिंहसराय : प्रखंड क्षेत्र के गोसपुर गैस गोदाम स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में गणेश कुमार की अध्यक्षता में मैट्रिक परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया.

दलसिंहसराय : प्रखंड क्षेत्र के गोसपुर गैस गोदाम स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में गणेश कुमार की अध्यक्षता में मैट्रिक परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान प्रथम स्थान पर अंकिता कुमारी 445 अंक, दूसरे स्थान पर कामिनी कुमारी 420, तीसरे स्थान पर सचिन कुमार 405 अंक लाकर ट्राफी व मेडल से सम्मानित किये गये. अन्य छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. अतिथि साहित्यकार चांद मुसाफिर, प्रो. एसके चौधरी व अधिवक्ता अभिनव समीर ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकार्ट रास्ता नहीं है. सफलता सिर्फ और सिर्फ मेहनत खोजती है. अगर मेहनत सही दिशा में की जाये तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है. सोशल मीडिया से दूर रहने की बात भी वक्ताओं ने कही. मौके पर संस्थान के गणेश कुमार, रौशनी कुमारी, मनोज कुमार, रजनीश कुमार, पंकज कुमार, मो. शाकिब मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >