Samastipur News:करेह नदी में डूबने से बालक की मौत

थाना क्षेत्र के रहियार दक्षिण वार्ड 1 स्थित गिद्दा गंहरिया गांव में सोमवार की दोपहर छठ पूजा की तैयारी के दौरान छठ घाट बनाने गये एक सात वर्षीय बालक की करेह नदी डूबकर मौत हो गई.

Samastipur News:शिवाजीनगर : थाना क्षेत्र के रहियार दक्षिण वार्ड 1 स्थित गिद्दा गंहरिया गांव में सोमवार की दोपहर छठ पूजा की तैयारी के दौरान छठ घाट बनाने गये एक सात वर्षीय बालक की करेह नदी डूबकर मौत हो गई. मृत बालक की पहचान गांव के ही अशोक यादव के पुत्र ऋतुराज कुमार (7) के रूप में की गई है. ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की दोपहर ऋतुराज अपने टोले के अन्य बच्चों के साथ करेह नदी किनारे छठ पूजा के लिए घाट बनाने गया था. इसी दौरान वह नदी के गहरे हिस्से में चला गया. जहां पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया. पास में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया. ग्रामीण मौके पर पहुंचे. तब तक वह गहरे पानी में समा चुका था. ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाला गया. सूचना मिलते ही शिवाजीनगर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद मृतक की मां ममता देवी, दादा राजेंद्र यादव और चाचा मनोज यादव सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता बाहर रहते हैं. जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है. घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया अशर्फी सहनी, अजीत कुमार सिंह, राजीव कुमार, शिवम चौधरी, संजय सहनी मौके पर पहुंचे. पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >