Samastipur News:बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ व सुपरवाइजर सम्मानित

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर एवं सहायक कर्मियों के बीच सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

Samastipur News:शिवाजीनगर : प्रखंड के डुमरा मोहन गांव स्थित नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन परिसर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर एवं सहायक कर्मियों के बीच सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने की. छात्राओं ने स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया. पदाधिकारी ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में रोसड़ा और वारिसनगर विधानसभा में बेहतर करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर एवं सहायक कर्मियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया. संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के बीएलओ, सुपरवाइजर, और सहायकों के मेहनत और सहयोग से ही मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण का कार्य समय पर पूरा हो सका है. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन ससमय पूरा किया गया. इसके लिए सभी सहयोगी शिक्षक बीएलओ बधाई के पात्र हैं. मौके पर बीएलओ सुपरवाइजर हीरा नंद, सत्यनारायण आर्य, प्रदीप कुमार, प्रमोद सिंह, उमेश प्रसाद राय, पारसनाथ महराज, मो. नाजिर हुसैन, रामाशीष सहनी, रामललित मांझी, पप्पू कुमार, राज कुमार मुखिया, मो. सलामत हुसैन, राजेश कुमार, गिरधारी लाल, अमरजीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >