विद्यापतिनगर : बिहार का अतीत गौरवशाली रहा है. यहां की प्रतिभा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर रही है. खासकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा को सम्यक रूप से निखारने की आवश्यकता है. समाज के सभी वर्गों को विकसित बिहार बनाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ आपसी सद्भाव कायम रखते हुए समन्वित प्रयास करने की जरूरत है. यह बातें विद्यापति प्लस टू विद्यालय दक्षिण के सभागार में बिहार दिवस को लेकर आयोजित प्रखंड स्तरीय चयन प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मधुकर सिंह ने कही. चयन प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्गों के बच्चे शामिल हुए. जहां बच्चों ने जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के लिए अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा. प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि वर्ग एक से पांच,छह से आठ एवं वर्ग नौ से बारह के छात्र-छात्राएं गणित ओलंपियार्ड, क्विज व चित्र कला जैसे प्रतियोगिताओं में शामिल हुए. प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता कराकर प्रतिभागी बच्चों का चयन किया गया था. प्रखंड स्तरीय चयनित बच्चों में गणित ओलिंपियार्ड में आयुष्मान यादव, आदित्य राज, सोनाली कुमारी का नाम शामिल हैं. वहीं क्विज में प्रीति कुमारी, सिम्मी कुमारी, सौरभ कुमार एवं चित्रकला में दिव्यांशु कुमार, नंदिनी कुमारी व गौरी कुमारी का चयन किया गया. सफल प्रतिभागी बच्चों को मैडल व प्रशस्ति पत्र बीईओ डॉ मधुकर प्रसाद सिंह एवं विद्यापति प्लस टू के प्रभारी प्राचार्य अमित भूषण ने प्रदान किया. मौके पर एचएम राज कुमार झा, नथुनी राम बोस, अभिमन्यु कुमार सिंह, कुमार अमरेंद्र, चंदन कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
