ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय-सिंघियाघाट मुख्य पथ पर कल्याणपुर उत्तर बैंती पार में पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार की देर संध्या ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गया.

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय-सिंघियाघाट मुख्य पथ पर कल्याणपुर उत्तर बैंती पार में पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार की देर संध्या ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गया. इस घटना में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृत युवक की पहचान कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 14 निवासी गनौर राय के पुत्र राहुल कुमार (23) के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार राहुल दलसिंहसराय की ओर से अपने घर आ रहा था. जैसे ही, कल्याणपुर पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा, अचानक ट्रक की चपेट में आ गया. इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इसकी जानकारी विभूतिपूर पुलिस को हुई. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की माता सुमित्रा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. बता दें कि मृतक दो भाई एवं दो बहन था. दो भाइयों में वह बड़ा था. शादी भी अभी नहीं हुई थी. परिवार के कमाऊ पूत की मौत से लोग सदमे में डूबे हुए हैं. इधर, पुलिस का बताना है कि घटना की छानबीन की जा रही है. पीड़ित परिजनों की ओर से आवेदन की प्रतीक्षा की जा रही है. आवेदन मिलने पर घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. वैसे पुलिस भी अपने स्तर से तहकीकात में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >