बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर की लूटपाट

थाना क्षेत्र की सातनपुर पंचायत स्थित एनएच-28 बहिरा चौर में शुक्रवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक से पिस्टल के बल पर सोने की चेन व दो अंगूठी लूट ली

उजियारपुर : थाना क्षेत्र की सातनपुर पंचायत स्थित एनएच-28 बहिरा चौर में शुक्रवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक से पिस्टल के बल पर सोने की चेन व दो अंगूठी लूट ली. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश सातनपुर की ओर फरार हो गये. घटना शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे की बतायी जा रही है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जांच-पड़ताल करते हुए छानबीन में जुट गयी है. बदमाशों की संख्या दो बतायी जा रही है. घटना के संबंध में पीड़ित युवक घटहो थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी गांव निवासी लाल नट के पुत्र अमन नट का बताना है कि वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरपुर जा रहा था. इसी दौरान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बहिरा चौर में पहुंचते ही एक ही बाइक पर सवार दो की संख्या में बदमाशों ने ओवरटेक करके उनकी बाइक को रोका. हथियार के बल पर उसके गले से सोने का चेन व दो अंगूठी छीन लिये. इसी दौरान पीछे से बाइक सवार कुछ अन्य लोगों को आते देख दोनों बदमाश भाग निकले. इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पीड़ित युवक ने अभी आवेदन नहीं दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >