Samastipur News:बस की चपेट में आने बाइक सवार जख्मी, सड़क जाम, तोड़फोड़

थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली समस्तीपुर रोसड़ा के मुख्य पथ पर भरपुरा पेट्रोल पंप के समीप रविवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली समस्तीपुर रोसड़ा के मुख्य पथ पर भरपुरा पेट्रोल पंप के समीप रविवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर बस को तोड़फोड़ किया.बस को काफी क्षतिग्रस्त कर दिया. आक्रोशित युवकों ने बस के अंदर घुसकर बस में लगे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया इसके बाद बस को पलट दिया. वहीं करीब 10 की संख्या में गुजर रहे राहगीरों के साथ भी वीडियो बनाने के दौरान मारपीट की. वहीं घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस के सामने भी कुछ राहगीरों के साथ मारपीट की घटना हुई. पुलिस ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन कोई एक नहीं सुनी. मीडिया कर्मी को भी वीडियो बनाने से मना कर दिया. राहगीरों के साथ भी गाली गलौज की गयी. इसके बाद घटना की जानकारी पर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार के द्वारा वीडियो बनाए जाने के दौरान युवकों ने मारपीट की. वहीं एसआई खुशबू कुमारी भी इस घटना में जख्मी हुई है. जिसका इलाज विभूतिपुर सीएचसी में तैनात चिकित्सक आदित्य गौरव के द्वारा किया गया है. उन्होंने बताया कि जख्मी अपर थानाध्यक्ष को एक्सरे करने की सलाह दी गई है. अपर थाना अध्यक्ष के साथ मारपीट की जानकारी पाकर दलबल के साथ पहुंचे थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा द्वारा पुलिसिया रूख अपनाने के बाद मामला शांत हुआ.

– अपर थानाध्यक्ष व महिला एएसआई के साथ मारपीट

जख्मी बाइक सवार युवक की पहचान भरपुरा पटपरा पंचायत के भरपुरा डीह वार्ड 11 निवासी श्याम चौधरी के पुत्र ओमप्रकाश चौधरी एवं पंकज चौधरी के पुत्र सुमित चौधरी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 11:00 बजे के करीब सवारी बस समस्तीपुर से रोसड़ा की तरफ तीव्र गति से जा रही थी. बाइक सवार होकर ओमप्रकाश चौधरी और सुमित चौधरी भी अपने घर से सिंधिया घाट की तरफ जा रहे थे. बाइक सुमित चौधरी चल रहा था. ओम प्रकाश चौधरी पीछे बैठा हुआ था. इसी दौरान बाइक बस में दाहिने तरफ से फंस गया और कुछ दूर तक उसे बस घसीटते रहा. जिससे बाइक पर पीछे बैठे ओमप्रकाश चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गया जबकि चालक सुमित चौधरी की मामूली चोटें आई है. सुमित चौधरी की किसी निजी क्लीनिक में इलाज के बाद उसके फिलहाल अपने घर पर होने की बातें बताई जा रही है. असामाजिक तत्व के आक्रामक व्यवहार से राहगीरों में दहशत का माहौल बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >