सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

थाना क्षेत्र के झहुरा गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

विभूतिपुर .थाना क्षेत्र के झहुरा गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जबकि गंभीर रूप से जख्मी दूसरे का इलाज दलसिंह सराय के निजी अस्पताल में जारी है. मृतक की पहचान झहुरा निवासी हरिश्चंद्र झा के 27 वर्षीय पुत्र अखिलेश झा के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक अपने घर से बाइक पर सवार होकर बाहर निकाला था. इसी बीच अज्ञात वाहन से ठोकर लग गया. इसमें अखिलेश झा की मौत पर मौत हो गई. वहीं पप्पू झा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे पीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर बाइक को जब्त कर लिया. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन एवं गांव में सन्नाटा छा गया है. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक अपने पीछे 60 वर्षीय पिता हरिश्चंद्र झा, पत्नी कविता देवी, पुत्री प्रीति, संस्कृति व सांवी को छोड़ गया है. जिला पार्षद सदस्य अमन पाराशर, स्थानीय मुखिया विजय चौधरी परिजनों से मिलकर सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >