Bihar Train News: बिहार के इन स्टेशनों पर रुकेगी इंटरसिटी, लिच्छवी, सरयू जमुना एक्सप्रेस समेत ये प्रमुख ट्रेनें, देखिए लिस्ट

Bihar Train News: बिहार में ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी है. समस्तीपुर रेल मंडल ने फैसला लिया है कि कई प्रमुख ट्रेनें छोटे स्टेशनों पर दो-दो मिनट के लिए रुकेंगे. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया.

Bihar Train News: रेलवे प्रशासन की तरफ से यात्रियों की सहूलियत के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है. समस्तीपुर रेल मंडल ने कई प्रमुख ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर दो-दो मिनट का ठहराव देने का निर्णय लिया है. राज्य के यात्रियों के लिए यह फैसला बेहद खास माना जा रहा है. फिलहाल, यह व्यवस्था अस्थायी रूप से है. हालांकि, मांग और उपयोग को देखते हुए इसे आगे स्थायी करने का फैसला लिया जा सकता है.

इन ट्रेनों का होगा ठहराव

जिन प्रमुख ट्रेनों का ठहराव होगा उनमें इंटरसिटी एक्सप्रेस, सरयू जमुना एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस और लिच्छवी एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल है. आनंद विहार-रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस 7 अगस्त 2025 से रुन्नी सैदपुर, बैरगनियां और घोड़ासहन पर रुकेगी. जबकि रक्सौल आनंद विहार सदभावना एक्सप्रेस 8 अगस्त 2025 से घोड़ासहन, बैरगनियां और रुन्नी सैदपुर पर दो मिनट के लिए रुकेगी.

लिच्छवी और सरयू जमुना एक्सप्रेस की टाइमिंग

इसके अलावा लिच्छवी एक्सप्रेस की दोनों तरफ की ट्रेनें भी 6 अगस्त से रुन्नी सैदपुर स्टेशन पर ठहरेंगी. गाड़ी सं. 14005 रात 2:52 बजे से 2:54 बजे तक और 14006 शाम 19:28 से 19:30 बजे तक ठहरेगी. इसके अलावा पंडौल स्टेशन पर सरयू जमुना एक्सप्रेस 7 अगस्त 2025 से और शहीद एक्सप्रेस 8 अगस्त 2025 दो-दो मिनट रुकेगी.

इंटरसिटी एक्सप्रेस की टाइमिंग

इंटरसिटी एक्सप्रेस की बात करें तो, पंडौल स्टेशन पर दो मिनट के लिए ठहराव होगा. गाड़ी सं. 13225 6 अगस्त को 11:34 बजे से 11:36 बजे तक और गाड़ी सं. 13226 उसी दिन 1:12 बजे से 1:14 बजे तक पंडौल स्टेशन पर रुकेगी. इस तरह से कई अन्य प्रमुख ट्रेनों का ठहराव भी होने वाला है.

रेलवे यात्रियों से की गई अपील

दूसरी तरफ ट्रेन यात्रियों से अपील की गई है कि जिम्मेदारी के साथ सुविधाओं का प्रयोग किया जाए ताकि विभिन्न स्टेशनों पर स्थायी रूप से ट्रेनों के ठहराव को जोड़ा जा सके. रेलवे की तरफ से लिया गया यह फैसला यात्रियों के हित में बेहद लाभकारी साबित होने की उम्मीद है.

Also Read: Bihar Tourism: बिहार के इस डैम में टूरिस्टों को मिलेंगी हाई क्लास सुविधाएं, कैफेटेरिया, फाउन्टेन, पार्क के साथ बहुत कुछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >