Samastipur: बिहार संपर्क क्रांति के जनरल बोगी में जोरदार धमाका, यात्रियों में मची हड़कंप, अधिकारी जांच में जुटे

Bihar Train News: बिहार के समस्तीपुर में बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जोरदार धमाका हुआ है. धमाके के आवाज से ट्रेन और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गई. यात्री आनन फानन में ट्रेन से उतर कर भागने लगे.

Bihar Train News: बिहार के समस्तीपुर में बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जोरदार धमाका हुआ है. धमाके के आवाज से ट्रेन और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गई. यात्री आनन फानन में ट्रेन से उतर कर भागने लगे. जिससे स्टेशन पर भगदड़ मच गई. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं.  

घटना समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर जंक्शन की है. जहां बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो जयनगर से चलकर नई दिल्ली जाती है, उसमें जोरदार धमाका हुआ. धमाके की आवाज सुनकर ट्रेन और स्टेशन पर यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई. ट्रेन में बैठे यात्री ट्रेन से उतरने लगे. तब अधिकारियों द्वारा समझा बुझाकर बैठाया गया.

ये भी पढ़ें: पटना हाइकोर्ट ने नाइजीरियन नागरिक को दी जमानत, अवैध रूप से भारत में किया था प्रवेश

किसी भी यात्री को क्षति नहीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर लगी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल बोगी में आग बुझाने वाला सिलेंडर फट गया. जिससे जोरदार आवाज हुई हालांकि इस दौरान यात्रियों की क्षति होने की सूचना नहीं मिली है.

घटना की सूचना मिलते हीं रेलवे स्टाफ और जीआरपी की टीम चौकस हो गई और घबराए यात्रियों को संभाला गया. वरीय पदाधिकारी घटना की जांच करने में जुटे हैं.

परीक्षा के दौरान केंद्र पर छात्रों का हंगामा, शिक्षक पर चोरी करने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >