Bihar News: समस्तीपुर के थानेश्वर मंदिर में पूजा के दौरान महिला SDO के साथ बदसलूकी, वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में थानेश्वर मंदिर परिसर में शनिवार को महिला नेता ने जिले की एक वरीय महिला उपसमाहर्ता के साथ बदसलूकी की.

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में थानेश्वर मंदिर परिसर में शनिवार को महिला नेता ने जिले की एक वरीय महिला उपसमाहर्ता के साथ बदसलूकी की. नोकझोंक के बाद महिला अधिकारी के साथ मारपीट की. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि वायरल वीडियो का प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है.

SDO मंदिर की पूजा-आरती में भाग लेने गयी थीं. 

DM रोशन कुशवाहा ने बताया कि घटना संज्ञान में आयी है. सदर SDO को मामले की जांच कर थाने में आवेदन देने को कहा गया है. महिला वरीय उपसमाहर्ता ने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. महिला नेता जिस पार्टी में है, उसके जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस तरह की महिला उनकी पार्टी में नहीं है.

ये भी पढ़े: मुजफ्फरपुर पुलिस ने पूर्व वार्ड सदस्य हत्या के मामले का किया खुलासा, 3 गिरफ्तार

नगर थानाध्यक्ष ने क्या बताया

बताया जाता है कि वरीय महिला SDO घटना के बाद सदर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची थीं. इधर आरोपी महिला नेता को नगर थाने की पुलिस को हिरासत में ले लिया है.  नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >