Bihar News: बिहार में एक और फोरलेन सड़क की मंजूरी! 24 महीने में तैयार करने का लक्ष्य

Bihar News: समस्तीपुर जिले में एनएच-322 को फोरलेन बनाने और बूढ़ी गंडक नदी पर नया एचएलआरसीसी पुल बनाने की स्वीकृति मिल गई है. 58.60 करोड़ की इस परियोजना से शहरी यातायात को बड़ी राहत मिलेगी और दरभंगा सहित अन्य क्षेत्रों से संपर्क आसान होगा. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: समस्तीपुर जिले की ट्रैफिक को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अब एनएच-322 पर मथुरापुर से मुक्तापुर आरओबी तक कुल 2.056 किमी लंबी सड़क को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा. साथ ही बूढ़ी गंडक नदी पर 200 मीटर लंबे आधुनिक एचएलआरसीसी (हाई लेवल रोड कम्बाइंड कैरिजवे) ब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा. यह पूरी परियोजना अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से स्वीकृत हो चुकी है, जिसे 58.60 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है.

24 महीने में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य

राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए बताया कि यह परियोजना समस्तीपुर जिले के लिए यातायात क्रांति साबित होगी. एनएच-322 के चेनज 67.471 किमी से 69.256 किमी तक की सड़क को चौड़ा और मजबूत किया जाएगा. इसके अंतर्गत पुराने, क्षतिग्रस्त स्क्रू पाइल पुल को हटाकर उसकी जगह 8×24.00 मीटर आकार का नया एचएलआरसीसी पुल बनाया जाएगा. यह काम दो साल यानी 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

निविदा प्रक्रिया पहले ही हो चुकी है शुरू

इस परियोजना की निविदा प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है. निर्माण कार्य पूरा होने पर न सिर्फ समस्तीपुर शहर के अंदर का यातायात जाम से मुक्त होगा, बल्कि दरभंगा जैसे प्रमुख जिलों तक की कनेक्टिविटी भी तेज और आसान हो जाएगी. समस्तीपुर के बीचों-बीच से गुजरने वाले एनएच-322 की यह अपग्रेडेशन योजना राज्य के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाई देगी और लोगों को ट्रैफिक की समस्याओं से राहत देगी.

ALSO READ: Teachers Training: साल में दो बार होगी सरकारी स्कूल के शिक्षकों की ट्रेनिंग, शामिल न होने पर होगी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >