Bihar News: 10 साल की बच्ची को आवारा कुत्तों की झुंड ने नोंच-नोंच कर मार डाला, तोड़ा दम

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में आवारा कुत्तों ने एक बच्ची को नोंच कर मार डाला है. बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी कुत्तों ने उसपर हमला बोल दिया. हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों ने 10 साल की एक बच्ची को नोंच नोंच कर मार डाला. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पूरी घटना जिले के विभूतिपुर प्रखंड के भरपुरा पटपारा के वार्ड 14 चोचाही गांव की है. मृत बच्ची की पहचान गांव के ही रहने वाले मनोज यादव की बेटी रेशम कुमारी के रूप में की गई है.

हमले के कुछ देर बाद ही बच्ची ने तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने घर के पास ही खेल रही थी. इसी दौरान आवारा कुत्तों का एक झुंड वहां पहुंचा और उसने बच्ची पर हमला कर दिया. इसके बाद बच्ची डर से रोने लगी. रोने की आवाज सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक कुत्तों ने बच्ची को कई जगहों पर नोंच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के कुछ ही देर बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया. ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी आवारा कुत्तों ने बकरी के कई बच्चों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा था. तब लोगों ने मामले को बहुत गंभीरता से नहीं लिया था. लेकिन, अब इस घटना के बाद से गांव में आवारा कुत्तों से दहशत का माहौल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर में भी कुत्तों का आतंक

मुजफ्फरपुर में भी कुत्तों का आतंक है. शहर की सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम कोई ठोस उपाय नहीं कर पा रहा है. दो साल पहले कुत्तों की झुंड ने चार साल की बच्ची समेत बुजुर्ग महिला को काट गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. इससे दोनों की जान जा चुकी है. तब निगम प्रशासन ने कुत्तों की नसबंदी कराने व एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने के लिए टेंडर निकाला था. लेकिन, आज तक इस पर फैसला नहीं हो सका. इससे स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है.

ALSO READ: Bihar Teacher News: इन शिक्षकों के डॉक्यूमेंट खुद चेक करेंगे ACS सिद्धार्थ, ट्रांसफर पोस्टिंग प्रक्रिया में बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >