समस्तीपुर में दाह संस्कार के दौरान दो गुटों में हुआ झगड़ा, बीच बचाव करने आए मुखिया की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क जाम

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में शुक्रवार को दाह संस्कार के दौरान दो गुटों में हुए विवाद को सुलझाने गए मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना हलई थाना क्षेत्र के डिहिया पुल के पास की बताई जा रही है. मृतक की पहचान नारायण शर्मा के रूप में की गई है.

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में शुक्रवार को दाह संस्कार के दौरान दो गुटों में हुए विवाद को सुलझाने गए मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक मुखिया झगड़ा सुलझाने के लिए बीच-बचाव करने गए थे तभी उनपर किसी व्यक्ति द्वारा फायरिंग कर दी गई. चर्चा ये भी है कि नक्सलियों को लेवी नहीं देने के कारण हत्या की गई है. हालांकि पुलिस कई बिंदुवों पर जांच कर रही है.

यह घटना हलई थाना क्षेत्र के डिहिया पुल के पास की बताई जा रही है. मृतक की पहचान नारायण शर्मा के रूप में की गई है. जो मोरवा के मुखिया संघ के अध्यक्ष थे. आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्तीपुर-जंदाहा पथ को जाम कर दिए हैं. जिससे वाहनों का आवागमन बाधित है.

बता दें कि गोली मुखिया के सीने में लगी, जिससे उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई. जिसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इसकी जानकारी जैसे हीं लोगों को मिली रात में हीं उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई.

पारिवारिक विवाद में युवक ने लगाई थी शरीर में आग

रिपोर्ट्स के मुताबिक वनवीरा पंचायत के युवक रंजीत सहनी ने चार दिन पूर्व पारिवारिक विवाद में अपने शरीर मे आग लगा ली थी. इलाज के क्रम में शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई. डिहिया पुल के पास हीं नून नदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था. दाह संस्कार में पंचायत के मुखिया और मोरवा प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष नारायण शर्मा भी शामिल हुए थे.

Also Read: बिहार के जमुई में पिता ने पुत्र की हत्या कर शव को खेत में छिपाया, कहा- अय्याश किस्म का इंसान था…

बीच बचाव के दौरान युवक ने चला दी गोली

जानकारी के मुताबिक दाह संस्कार के दौरान ही कुछ लोगों में विवाद हो गया. मुखिया उसमें बीच-बचाव करने गए. उसी दौरान एक युवक ने मुखिया पर हीं गोली चला दी, जो सीधे उनके सीने में जाकर लग गई. गोली लगते हीं मुखिया अचेत हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन- फानन में समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया. जिसके बाद परिजन शहर के ही एक निजी अस्पताल में ले गए. जहां उनकी मृत्यु हो गई.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि मुखिया को गोली मारने वाले युवक की पहचान कर ली गई है. आरोपी युवक वनवीरा पंचायत का हीं रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मृतक के परिजन के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

खाई में गिरी BSF जवानों से भरी बस, हादसे में तीन शहीद, 32 घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >