मानवता शर्मसार! कचरे के ढेर पर मिला नवजात का शव, पन्नी में लपेटकर ले गए सफाईकर्मी

Bihar Crime: समस्तीपुर में कचरे के ढेर पर एक नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला है. नगर निगम के कर्मचारी शव को पन्नी में लपेट कर ले गए. स्थानीय लोगों का आरोप है कि आसपास के इलाके में कई अवैध नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं. लोगों ने इनपर कार्रवाई की भी मांग की है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कचरे के ढेर से एक नवजात बच्ची का शव मिला है. नगर निगम के सफाईकर्मी को दिखा. सफाईकर्मी शव को पन्नी में लपेटकर ले गए. स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि विजय कुशवाहा ने बताया कि इलाके में कई अवैध अस्पताल बिना किसी निगरानी के चलाए जा रहे हैं. मेडिकल वेस्टेज को खुले में फेंका जाता है. उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले भी यहां पर नवजात शव और भ्रूण मिल चुके हैं. 

2000 से अधिक नर्सिंग होम अवैध

बता दें, जिले में 30 रजिस्टर्ड अल्ट्रासाउंड केंद्र और 105 पंजीकृत नर्सिंग होम है. इसके अलावा 2000 से अधिक नर्सिंग होम अवैध रूप से चल रहे हैं.  केवल 65 संस्थानों ने मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निपटारा की व्यवस्था की है. डॉ. नागमणि राज ने बताया कि खून से सनी सिरिंज, दस्ताने और पट्टियां खुले में फेंकना खतरनाक साबित हो सकता है. मेडिकल कचरा 1150 डिग्री सेल्सियस तापमान में नहीं जलाने से कई तरह का रहता है. कैंसर, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी जैसी बीमारियां फैल सकती हैं. 

सिविल सर्जन ने क्या कहा?

इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने जांच के आदेश दिए हैं. स्थानीय लोगों ने अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई और मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निष्पादन की मांग की है. वहीं, नगर थाना अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि सदस्य ने सूचना दी थी. मौके पर पुलिस की टीम को भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है. आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: Vande Bharat: बिहार को मिल सकती है एक और वंदे भारत की सौगात! फिजिबिलिटी रिपोर्ट का इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >