Samastipur; बूथ पर होगी वोटर फेसिलिटेशन सेंटर, पोल वॉलंटियर्स व हेल्प डेस्क की व्यवस्था

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग मतदाताओं के लिये कई नई सुविधाओं की व्यवस्था की है.

समस्तीपुर . इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग मतदाताओं के लिये कई नई सुविधाओं की व्यवस्था की है. वोटर पूरी तरह फेस्टिव अंदाज में लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. जिले के सभी 1762 भवनों में बने 3603 मतदान केंद्र पर कुछ न्यूनतम सेवाएं सुनिश्चित की जा रही है. इसके लिये जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा हुआ है. हर स्तर पर इसके लिये प्रयास किये जा रहे हैं. जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा सभी विभागों और सभी कोषांगों को ससमय सभी कार्यों का निष्पादन करने, बूथों पर सभी जरूरी सुविधायें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. यहां तक की मतदाताओं की मदद के लिए बूथों पर वोटर फेसिलिटेशन सेंटर, पोल वॉलंटियर्स और हेल्प डेस्क की व्यवस्था रहेगी. सभी मतदान केन्द्रों पर बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. मतदान केंद्रों की जानकारी देने के लिए बोर्ड लगाए जाएंगे. दिव्यांग मतदाताओं की आवाजाही के लिए रैंप बनाए जाएंगे. व्हील चेयर की व्यवस्था होगी. इसके अलावा शौचालय, पीने का पानी, पर्याप्त रोशनी का भी इंतजाम किया जाएगा. नई व्यवस्था के तहत मतदाता अब अपना मोबाइल फोन भी बूथ तक ले जा सकेंगे. हालांकि उन्हें बूथ के अंदर उसे फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी. चुनाव आयोग की नई व्यवस्था के तहत मतदाता पोलिंग स्टेशन के कमरे के ठीक बाहर तक मोबाइल फोन ले जा सकते हैं. इसके लिए पोलिंग स्टेशन के पास मोबाइल फोन को जमा करने की व्यवस्था रहेगी. नई व्यवस्था से युवाओं मतदाताओं को बहुत सहूलियत होगी. जिले में 35 प्रतिशत से अधिक युवा मतदाता हैं. तकरीबन सभी युवा मतदाताओं के पास मोबाइल फोन है. ऐसे में वे नई व्यवस्था से काफी खुश नजर आ रहे हैं. मोबाइल फोन हर किसी जरूरत में शुमार हो चुका है. ऐसे में मतदाताओं को इस बात कि चिंता होती थी कि वे अपना मोबाइल फोन कहां रखकर वोटिंग कंपार्टमेंट के भीतर जायें. कारण कि मोबाइल अंदर ले जाना प्रतिबंधित है. अब इस नई व्यवस्था ने उनकी इस समस्या का समाधान कर दिया है. मतदान के बाद मतदाता अपना जमा किया गया मोबाइल फोन वापस लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >