Railway news from Samastipur:10 तीर्थ स्थलों का दर्शन करायेगा भारत गौरव ट्रेन

देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत सात ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए धनबाद से स्पेशल ट्रेन को रवाना किया जायेगा.

Railway news from Samastipur:समस्तीपुर : देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत सात ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए धनबाद से स्पेशल ट्रेन को रवाना किया जायेगा. आईआरसीटीसी के वरीय पर्यवेक्षक संजीव कुमार और दीपांकर मन्ना ने बुधवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी. बताया कि यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को प्रदर्शित करेगी. मौके पर एरिया मैनेजर प्रमोद कुमार, विजय कुमार उपस्थित थे. बताते चलें कि 13 दिन की यात्रा में यात्री उज्जैन के महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, द्वारका के नागेश्वर, सोमनाथ, नासिक के त्र्यम्बकेश्वर, पुणे का भीमाशंकर और औरंगाबाद का घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे. साथ ही द्वारिकाधीश मंदिर और शिरडी के साईं बाबा के दर्शन भी होंगे. यह ट्रेन बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशनों से होकर गुजरेगी. यात्रियों को स्लीपर क्लास में 23,575 रुपये और 3 एसी में 39,990 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे. आईआरसीटीसी इस समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है. जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >