समस्तीपुर: IRCTC चलाएगा ज्योतिर्लिंग और साईं दर्शन स्पेशल ट्रेन, 1 सितंबर से शुरू होगी यात्रा

IRCTC 1 सितंबर से धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा के लिए एक स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन शुरू कर रहा है. यह ट्रेन ज्योतिर्लिंग दर्शन, साईं दर्शन और एलोरा गुफाओं जैसे प्रमुख स्थलों को कवर करेगी. कम बजट में सुगम और सुरक्षित यात्रा का अवसर पाएं.

Irctc Tourist Train: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) आगामी 1 सितंबर से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ज्योतिर्लिंग दर्शन, साईं दर्शन और एलोरा गुफाओं के लिए स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाने जा रहा है. यह विशेष टूरिस्ट ट्रेन 8 रात और 9 दिनों का शानदार सफर तय करेगी.

इन धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के होंगे दर्शन

आईआरसीटीसी के एजीएम (पूर्वी) योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यह ट्रेन श्रद्धालुओं को कई प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कराएगी:

  • प्रमुख स्थल: उज्जैन, नासिक, छत्रपति संभाजी नगर और विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाएं.

इन स्टेशनों से मिलेगी बोर्डिंग सुविधा

वरीय पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई प्रमुख स्टेशनों पर बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की व्यवस्था की गई है.

  • बोर्डिंग स्टेशन: रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और प्रयागराज छिक्की.

प्रेस वार्ता के दौरान एरिया मैनेजर प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे. आईआरसीटीसी की इस पहल से कम बजट में श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित धार्मिक यात्रा का अवसर मिलेगा.

ये भी पढ़ें: रोसड़ा: गायत्री शक्ति पीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्र जाप से गुंजायमान हुआ परिसर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >