Bharat Bhushan Tiwari Encounter: समस्तीपुर के दलसिंहसराय में गुरुवार को न्यायिक कार्य से पूर्ण बहिष्कार की घोषणा की है. इस फैसले के बाद व्यवहार न्यायालय में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा और अदालती प्रक्रिया ठप हो गई. अपनी मांगों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने संघ भवन परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया.
अधिवक्ता संघ ने न्यायिक कार्यों का किया पूर्ण बहिष्कार
संघ द्वारा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ), दलसिंहसराय को इस संबंध में एक पत्र सौंपा गया है. पत्र में आरोप लगाया गया है कि पुलिस द्वारा भरत भूषण तिवारी की “बर्बरता से निर्मम हत्या” कर दी गई है. इसी खौफनाक घटना के विरोध में सभी अधिवक्ताओं ने खुद को न्यायिक कार्यों से अलग रखने का निर्णय लिया. इसके साथ ही संघ ने न्यायालय से अपील की है कि आज किसी भी पक्ष में किसी भी प्रकार का कोई आदेश न्यायहित में पारित न किया जाए.
दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
इस प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया, जिसमें दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई. इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने दलसिंहसराय के चर्चित ‘प्रिंस हाफ एनकाउंटर’ मामले की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई. इस नुक्कड़ सभा को दलसिंहसराय अधिवक्ता संघ के महासचिव राजीव रंजन सिंहा, पूर्व महासचिव विनोद समीर, वरीय अधिवक्ता मनोज कुमार झा, राजीव कुमार चौधरी, उदयकेतु चौधरी, अमन द्विवेदी, कृष्ण कुमार, बिट्टू सिंह, अंकित राज, अभिषेक भट्ट, अमित भारद्वाज और आदिल अराफ़ात सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया
कुणाल गुप्ता की रिपोर्ट
