आर्केस्ट्रा का चंदा नहीं देने पर पड़ोसी ने तलवार से सिर पर काटकर किया जानलेवा हमला, जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती

जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के झहुरी गांव में मंगलवार की संध्या उस समय अफरा- तफरी का माहौल हो गया.

समस्तीपुर. जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के झहुरी गांव में मंगलवार की संध्या उस समय अफरा- तफरी का माहौल हो गया. जब एक पड़ोसी ने तलवार से काट कर जानलेवा हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. परिजनों ने किसी तरह जान बचाकर सुरेंद्र पासवान उम्र 54 वर्ष को उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. सदर अस्पताल में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर विनायक कुमार ने प्राथमिक उपचार शुरू की. इस संबंध में जख्मी के बेटे ने बताया कि आर्केस्ट्रा कराने को लेकर गांव के ही कुछ लोग चंदा मांगने उसके घर पहुंचे थे. उसने मंदिर बनाने में चंदा देने की बात कही. दोनों पक्ष में वाद- विवाद इतना बढ़ गया कि तनाव का माहौल हो गया. और जब भी लोग सोने घर में गए तो कुछ असामाजिक तत्वों ने दरवाजे पर पहुंच कर विवाद के बीच तलवार से काटकर जानलेवा हमला कर दिया. मामला को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. घटना की सूचना जख्मी के परिजन ने बताया कि पुलिस को दी गई है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >