जंक्शन पर डरा-सहमा बच्चा बरामद, मां की डांट से नाराज होकर घर से भागा था

समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक खोए हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद किया है. बेगूसराय का यह बच्चा अपनी माँ की डांट से डरकर घर से भाग आया था. RPF ने उसे चाइल्ड हेल्पलाइन के हवाले कर दिया है.

Child Rescued Samastipur: जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक मासूम बच्चे को सुरक्षित बरामद किया है. बेगूसराय जिले का रहने वाला यह बच्चा अपनी मां की डांट से डरकर और नाराज होकर चुपचाप अपने घर से निकल आया था. जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जंक्शन पर आरपीएफ की टीम रूटीन आपराधिक गश्त और संदिग्धों की निगरानी कर रही थी. इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों की नजर प्लेटफॉर्म संख्या एक पर मुजफ्फरपुर साइड में अकेले बैठे एक छोटे बालक पर पड़ी, जो बेहद डरा और सहमा हुआ लग रहा था.

पूछताछ में बच्चे ने बताया बेगूसराय का पता, मां की डांट के बाद छोड़ा था घर

अकेले और सहमे हुए बच्चे को देखकर आरपीएफ के जवानों को कुछ अनहोनी की शंका हुई. सुरक्षा टीम ने बच्चे के पास जाकर बेहद प्यार से पूछताछ शुरू की. प्रारंभिक पूछताछ में बच्चे ने अपना घर बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र में बताया. जब आरपीएफ ने उससे अकेले घूमने और समस्तीपुर जंक्शन पर आने का कारण पूछा, तो उसने रोते हुए बताया कि घर में मां ने उसे किसी बात पर डांट दिया था. मां की डांट से डरकर और गुस्से में वह बिना किसी को बताए घर से बाहर निकल गया और ट्रेन पकड़कर यहां पहुंच गया.

आरपीएफ पोस्ट लाकर चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई सूचना 

बालक की सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ की टीम उसे तुरंत आदरपूर्वक रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट पर लेकर आई. इसके बाद अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी आधिकारिक सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन समस्तीपुर को दी. आरपीएफ ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उक्त बालक को पूरी तरह सही सलामत चाइल्ड हेल्प लाइन समस्तीपुर के सुपुर्द कर दिया. चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम अब बच्चे की काउंसलिंग कर उसके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है. इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर श्यामसुंदर कुमार सहित अन्य सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. 


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >