Samastipur News:विकास शिविर की सफलता को लेकर बीडीओ ने दिये निर्देश

प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में व विकास शिविर की सफलता को लेकर सभी विभागों के पदाधिकारियों, विकास मित्रों, पंचायत सचिवों, कर्मचारियों और टोला सेवकों की बैठक संपन्न हुई.

Samastipur News:विभूतिपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में व विकास शिविर की सफलता को लेकर सभी विभागों के पदाधिकारियों, विकास मित्रों, पंचायत सचिवों, कर्मचारियों और टोला सेवकों की बैठक संपन्न हुई. अध्यक्षता बीडीओ चन्द्रमोहन पासवान ने की. इसमें कहा गया कि कैंप में 22 विभागों से संबंधित योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के परिवारों को दी जायेगी. जिसमें विभूतिपुर का अंतर्गत 284 टोला में कैंप का आयोजन किया जाना है. कैंप से पूर्व सभी विकास मित्र, पंचायत सचिव और शिविर प्रभारी को निर्देश दिये गये कि सभी 22 विभागों से संबंधित योजनाओं का आवेदन जमा करें. जिनको इन 22 योजनाओं में से किसी योजना से आच्छादन अब तक अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति परिवार को नहीं हुआ है उसे आच्छादित किया जाये. मौके पर बीसीओ राम कुमार, सीओ रंधीर कुमार रमण, बीपीएम (जीविका) संजीव कुमार पासवान, पीओ जितेन्द्र कुमार, एमओ ललन कुमार चौधरी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

PREM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >