Samastipur News: ताजपुर : जिलाधिकारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के निर्देश पर मोरवा विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत प्रावि सलेमपुर में चंदन युवा संस्थान द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान चंदन युवा संस्थान के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाट्य के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकारों के बारे में जानकारी दी गई. लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया. मौके पर संस्थान के सचिव शिवनारायण सिंह, संस्थापक कार्यक्रम प्रभारी मीरा कुमारी, विभा कुमारी, राम नंदन राय, मंजय कुमार साह, प्रमोद कुमार, रेखा कुमारी, रानी कुमारी आदि कलाकारों ने सामूहिक रूप से अपने कला का प्रदर्शन करते हुए मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
