बसढ़िया में ऑटो सवार महिला को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

थाना क्षेत्र के एनएच 28 के बसढ़िया के पास ऑटो सवार महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये.

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के एनएच 28 के बसढ़िया के पास ऑटो सवार महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. महिला की जांघ में गोली लगी है. जख्मी महिला की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के प्रेम ब्रहांडा निवासी अनिल महतो की पत्नी कंचन कुमारी (24) के रूप में गई है. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने महिला का प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. घटना की सूचना पर अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी और दारोगा रंजीत कुमार सिंह हॉस्पिटल पहुंच कर महिला का फर्द बयान दर्ज किया. महिला ने बताया कि वह अपनी बहन उजियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गई हुई थी. काम के बाद वह ऑटो से घर लौट रही थी. इसी दौरान पीछे से आये एक बाइक पर सवार दो बदमाश में से एक ने बाइक से उतर कर बसढ़िया हॉल्ट के पास ऑटो को रोकर दो महिलाओं के बीच में बैठी पीड़ित महिला के पास जाकर गोली मार दी. गोली चलने की आवाज सुनकर पास में बैठी ने शोर मचाया. मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को इलाज के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया महिला ने घटना को लेकर अभी कोई कारण नहीं बताया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >