Samastipur News:हसनपुर : मनरेगा कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी संजय निराला ने पदभार ग्रहण किया. मौके पर कनीय अभियंता मो. सफा रहमानी ने उन्हें पदभार सौंपा. पंचायत रोजगार सेवक के कार्य की समीक्षा की. पीओ ने सभी पंचायत में 12 यूनिट प्लांटेशन का कार्य को लेकर निर्देश दिया. इंदिरा आवास योजना की मजदूरी को लेकर भुगतान संबंधित भी जरूरी सुझाव दिये. मौके पर विजय कुमार, शांति इंदु, सफा रहमानी, रोजगार सेवक उमेश साहू, रौशन यादव, सौरभ कुमार, विजय कुमार, ललन कुमार आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
