Samastipur News:एआरओ ने बीएलओ से मांगा स्पष्टीकरण

बीएलओ गोपाल ठाकुर से कार्य नहीं करने, पदाधिकारी से बदसलूकी करने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है.

Samastipur News:विभूतिपुर : सहायक निर्वाचक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्द्रमोहन पासवान ने मतदान केंद्र संख्या 218 के बीएलओ गोपाल ठाकुर से कार्य नहीं करने, पदाधिकारी से बदसलूकी करने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है. पत्र निर्गत कर बताया गया है कि बीएलओ सुपरवाइजर के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि मतदान केंद्र संख्या 218 के बीएलओ गोपाल ठाकुर द्वारा कार्य में अभिरुचि नहीं ली जा रही है. 4 जुलाई को असक्रिय बीएलओ के सूची में भी नाम था. इनके द्वारा शून्य डाटा अपलोड किया गया. इस संबंध में कारण पूछने पर गैर जिम्मेदारीपूर्वक सरकारी सेवक के मानक के प्रतिकूल व्यवहार करते हुए जबाव दिया गया. साथ ही आपके द्वारा कार्य नहीं करने एवं दूसरे को भी मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य नहीं करने के लिए प्रेरित करने का शिकायत बीएलओ पर्यवेक्षक के द्वारा की गयी है. कहा गया है कि आरोपों से संबंधित 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण देना सुनिश्चित करें. अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >