Samastipur; 10 घंटे पटना में खड़ी रहती है अर्चना एक्सप्रेस

पटना से जम्मूतवी के बीच चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस के समस्तीपुर तक विस्तार करने की डिमांड उठने लगी है.

समस्तीपुर . पटना से जम्मूतवी के बीच चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस के समस्तीपुर तक विस्तार करने की डिमांड उठने लगी है. यात्रियों का कहना है कि यह ट्रेन पटना जंक्शन आने पर 10 घंटे से अधिक समय तक यार्ड में रहती है. ऐसे में इस ट्रेन का विस्तार समस्तीपुर किया जाये. जहां इसकी साफ-सफाई और मेंटेनेंस की सुविधा भी मिल सकेगी. वहीं नई ट्रेन मिल जाने से जम्मूतवी जाने के लिए समस्तीपुर के यात्रियों को एक बेहतर विकल्प उपलब्ध हो पायेगा. अभी जहां तक समस्तीपुर के यात्रियों का सवाल है तो वह अधिकतर अमरनाथ एक्सप्रेस और कटरा कामाख्या एक्सप्रेस पर ही जम्मूतवी जाने के लिए निर्भर रहते हैं. यात्रियों की ओर से सत्यम कुमार, विशाल कुमार गुड्डू कुमार आदि ने बताया कि जहां अभी ट्रेनों का विस्तार दिया जा रहा है. समस्तीपुर तक अर्चना एक्सप्रेस का विस्तार किया जाये. मुजफ्फरपुर रूट होकर विस्तार देने से यह दो से ढाई घंटे में समस्तीपुर आ जायेगी. जिससे यहां की यात्रियों को स्थाई ट्रेन मिल पायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >