बिथान में ही डिग्री कॉलेज का वर्ग संचालन कराने की मांग, शिक्षा मंत्री को सौंपा आवेदन

बिथान में स्वीकृत डिग्री कॉलेज के संचालन को लेकर स्थानीय लोगों और छात्र-छात्राओं की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। सुविधा, आवागमन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज का संचालन प्रखंड मुख्यालय में कराने की गुहार शिक्षा मंत्री से लगाई गई है।

Bithan News: प्रखंड में स्वीकृत डिग्री कॉलेज के वर्ग संचालन को लेकर एक बार फिर मांग तेज हो गयी है. बिथान में ही कॉलेज का वर्ग संचालन कराने की मांग को लेकर इंदु गुप्ता ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को आवेदन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने छात्र-छात्राओं की सुविधा, आवागमन और विशेष रूप से छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज का वर्ग संचालन बिथान प्रखंड मुख्यालय में कराने का आग्रह किया है.

दूरस्थ स्थान पर संचालन से विद्यार्थियों को परेशानी

शिक्षा मंत्री को दिये आवेदन में इंदु गुप्ता ने कहा है कि बिथान प्रखंड के लिए डिग्री कॉलेज स्वीकृत किया गया है, लेकिन इसका वर्ग संचालन प्रखंड मुख्यालय से काफी दूर अन्यत्र किया जा रहा है. इससे बिथान प्रखंड के विभिन्न गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को प्रतिदिन आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि दूरस्थ स्थान पर कॉलेज का संचालन होने से छात्राओं की शिक्षा भी प्रभावित होने की आशंका है. विशेष रूप से छात्राओं के लिए रोजाना लंबी दूरी तय करना सुविधा और सुरक्षा दोनों के लिहाज से चुनौतीपूर्ण है.

प्रखंड मुख्यालय में उपलब्ध हैं आवश्यक सुविधाएं

इंदु गुप्ता ने कहा कि बिथान प्रखंड मुख्यालय भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टि से क्षेत्र का केंद्रीय स्थान है. यहां आवागमन के साधन, प्रशासनिक सुविधाएं और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं.

ऐसे में प्रखंड मुख्यालय में कॉलेज का वर्ग संचालन होने से क्षेत्र के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का लाभ आसानी से मिल सकेगा. इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा तक पहुंच आसान होगी.

चार-पांच महीने तक छात्र-छात्राओं ने किया आंदोलन

आवेदन में बताया गया है कि बिथान में कॉलेज के संचालन की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने करीब चार-पांच महीने तक आंदोलन और संघर्ष किया है. स्थानीय सांसद की ओर से भी बिथान में कॉलेज संचालन का आश्वासन दिये जाने की बात कही गयी है.

इंदु गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से चल रही मांग को देखते हुए अब सरकार को छात्रहित में इस दिशा में ठोस निर्णय लेना चाहिए.

शिक्षा मंत्री से आवश्यक आदेश जारी करने की मांग

इंदु गुप्ता ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से छात्रहित और महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिथान प्रखंड मुख्यालय में ही डिग्री कॉलेज का वर्ग संचालन कराने के लिए आवश्यक आदेश जारी करने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि मुख्यालय में कॉलेज संचालित होने से विद्यार्थियों को आवागमन में राहत मिलेगी और क्षेत्र में उच्च शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: उजियारपुर थानाध्यक्ष पर वंदे मातरम के कथित अपमान का आरोप, जांच की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >