Samastipur News:20 लोगों के विरुद्ध सौंपा आवेदन, छानबीन में जुटी पुलिस

हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर 20 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी के लिए आवेदन सौंपा गया है.

Samastipur News:मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर 20 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी के लिए आवेदन सौंपा गया है. सुरेश राय के बेटा राकेश कुमार के द्वारा पुलिस को बताया गया कि उसके नीचे जमीन को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा है. कुछ लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं. जिसको लेकर पूर्व में भी पुलिस से शिकायत दर्ज कराई गई थी. ताजा मामला में उसके घर पर लोगों ने हरवे-हथियार के साथ हमला कर दिया एवं जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित का कहना है कि लगातार उसे गालीगलौज किया जा रहा है. जमीन पर जाने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह उसके हिस्से की जमीन है जिसको पर उसका वर्षों से दखल कब्जा है. इधर, कुछ लोगों के द्वारा उसे हड़पने का षड्यंत्र किया रहा है. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी के द्वारा बताया गया कि मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जायेगी. इस मामले को लेकर अंचल अधिकारी से भी मिलने की सलाह दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >