पूसा में अनियंत्रित अपाचे बाइक ने मारी टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी

समस्तीपुर के पूसा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ. तेज रफ्तार अपाचे बाइक की टक्कर से एक वृद्ध समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Samastipur News: पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा पंचायत स्थित मलंग स्थान के समीप तेज रफ्तार अपाचे बाइक की टक्कर से एक वृद्ध समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और शिक्षक अजय कांत की तत्परता से सभी घायलों को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल पूसा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया.

Pusa News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूसा की ओर से आ रही एक अपाचे बाइक अनियंत्रित होकर लोगों से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भेजा.

तीन घायलों की हुई पहचान

घायलों की पहचान हरपुर महमदा निवासी चेतन शर्मा (40), पियर थाना क्षेत्र के तेपरी निवासी अनिकेत कुमार (25) तथा हरपुर महमदा निवासी रामचंद्र सहनी के रूप में हुई है. वहीं एक अन्य घायल युवक को उसके परिजन निजी नर्सिंग होम लेकर चले गए, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी.

पुलिस ने बाइक जब्त कर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पूसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त अपाचे बाइक को जब्त कर लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है

यह भी पढ़ें: एक ही रात छह घरों में चोरी से हड़कंप, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर; खेत में मिले टूटे बक्से


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Subash chandra ku

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >