Samastipur News:सरदार वल्लभभाई पटेल की मनी 150 वीं जयंती

प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में शुक्रवार को देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई.

Samastipur News:सरायरंजन. प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में शुक्रवार को देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई. जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल एक अमर स्वतंत्रता सेनानी, प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं भारत के पहले लोकप्रिय उप प्रधानमंत्री थे. उन्होंने भारत की विभिन्न रियासतों को सफलतापूर्वक एकीकृत करके भारत को एक राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर विद्यालय पत्रिका नव सृजन के अक्टूबर 2025 अंक का भी विमोचन किया गया. मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में राज कुमार, ज्योति कुमारी,रुबी कुमारी, अंबिका कुमारी, आरती कुमारी,रिंकू कुमारी, शुभम कुमारी सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. इधर,मध्य विद्यालय गंगापुर गोपालपुर में भी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार राम ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला. साथ ही उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया. मौके पर नवीन कुमार, नयनतारा कुमारी, बालदेव राय, सोनाली चौधरी,विनोद कुमार, आशीष कुमार, अनुराग राजपूत,निखिल कुमार, मुकेश कुमार,प्रतिमा कुमारी, हिमांशु साहू आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >