Samastipur News:जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने अनिल कुमार, रूपेश झा बने सचिव

शहर के एक निजी होटल सभागार रविवार को समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न हुआ.

Samastipur News:समस्तीपुर : शहर के एक निजी होटल सभागार रविवार को समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न हुआ. इसमें एशोसियेशन अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार चयनित किये गये. वहीं कुमार राजा उपाध्यक्ष, रूपेश कुमार झा सचिव, मो. इम्तियाज संयुक्त सचिव व एडम राज कोषाध्यक्ष चुने गये. वहीं क्लब प्रतिनिधि के रूप में पंकज कुमार केसरी चुने गये. चुनाव के बाद चयनित सभी निर्वाचित पदधारकों को मुख्य चुनाव पदाधिकारी अधिवक्ता मंजीत कुमार सिंह के द्वारा प्रमाण-पत्र सौंपा गया. चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के चुनाव को लेकर सर्वप्रथम 4 सितंबर को संघ के अंगीकृत क्लब के कार्यकारिणी समिति की विवरणी का प्रशासन एवं 5 सितंबर को मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई. वहीं आपत्ति दर्ज करने एवं मतदाताओं की सूची का अंतिम प्रकाशन 9 सितंबर को किया गया. मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि संघ के चुनाव को लेकर 9 से 12 सितंबर तक नामांकन की तिथि निर्धारित की गई थी. स्क्रुटनी बैद्य नामांकन प्रकाशन व नामांकन वापसी की तिथि 13 सितंबर एवं मतदान की तिथि 14 सितंबर को निर्धारित की गई थी. चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि सचिव पद को छोड़ कर सभी पद निर्विरोध निर्वाचित हुए. सचिव पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ जिसमें रूपेश कुमार झा को 11 मत व रामकृष्ण रमण को 2 मत पड़े. मौके पर अधिवक्ता अमित कुमार चुनाव पदाधिकारी, अधिवक्ता कुमार प्रभाकर, इसी रेल क्लब से आसित सान्याल, अरशद खान, ऐकता क्रिकेट क्लब से अभिनव तिवारी, डायमंड से दीपू कुमार, जितवारपुर क्लब से परमेश्वर, आरआईसीसी क्रिकेट क्लब से विपिन कुमार, ऑलस्टार से हिमांशु शेखर, कर्पूरीग्राम से प्रियरंजन सिंह आदि ने चुनाव में भागीदारी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >