प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल खत्म

मारपीट के विरोध में हड़ताल पर गये एंबुलेंस कर्मियों ने गुरुवार को आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी

समस्तीपुर. मारपीट के विरोध में हड़ताल पर गये एंबुलेंस कर्मियों ने गुरुवार को आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी. संघ के जिला सचिव रमन कुमार झा ने इसकी पुष्टि की है. कहा है कि दो दिनों पूर्व सदर अस्पताल से दुर्घटनाग्रस्त एक मरीज को दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था. इसी बीच रास्ते में परिजनों ने एंबुलेंस चालक व एमटी के साथ मारपीट की. जान बचाकर किसी तरह भागकर एंबुलेंस कर्मियों ने 112 टीम को इसकी सूचना दी. टीम पहुंचकर उसे सुरक्षित निकाला और सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस ज़िला संघ के सचिव,चालक तथा एमटी पहुंचकर अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी और प्राथमिक उपचार कराया. प्राथमिकी दर्ज करने कार्रवाई करने की मांग कर एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर चले गये. सदर अस्पताल में एंबुलेंस सेवा ठप हो गयी. संघ के सचिव रमन झा ने सभी चालक व एमटी के साथ बैठक कर जिले में एंबुलेंस सेवा 12 जून की 12:00 बजे रात्रि से ठप करने का पत्र सीएस को दिया. कहा गया कि जब तक पीड़ित कर्मियों को न्याय नहीं मिलेगा और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी एम्बुलेंस सेवा ठप रहेगा. एंबुलेंस कर्मियों की मांग के अनुसार आरापियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. उसके बाद गुरुवार को अपराह्ण 1:0 बजे से हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >